उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर जिले के रामपुर गांव में 18 वर्षीय लड़के और एक 15 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से मिला लटका

Ritisha Jaiswal
20 Sep 2022 2:03 PM GMT
संत कबीर नगर जिले के रामपुर गांव में 18 वर्षीय लड़के और एक 15 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से मिला लटका
x
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले के रामपुर गांव में सोमवार को 18 वर्षीय लड़के और एक 15 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संत कबीर नगर (Sant Kabir Nagar) जिले के रामपुर गांव में सोमवार को 18 वर्षीय लड़के और एक 15 वर्षीय लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते थे। दोनों में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। पुलिस ने मौके से दोनों के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। संत कबीर नगर एसपी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

गोरखपुर के रहने वाले थे, संत करीब नगर में लटके मिले
जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका गोरखपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस अपनी प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि किशोर और किशोरी गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के गांव निवासी है। दोनों में भाई-बहन का रिश्ता था, लेकिन परिवार वाले और परिचितों ने बताया कि दोनों में कुछ समय से प्रेम संबंध थे।
रविवार को घर से निकले थे दोनों
पुलिस ने जब परिवार वालों से बात की तो उन्होंने प्रेम प्रसंग की बात को माना, लेकिन दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण नहीं बता पाए। किशोरी के पिता ने बताया कि दोनों रविवार रात घर से निकल गए थे। काफी देर दोनों की खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। जांच में लगे अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है।
लखीमपुर खीरी में भी मिली थी दो बहनों की लाश
सीओ सदर अंशुमान मिश्र ने बताया कि गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव के किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं परिवार वालों और अन्य माध्यमों से दोनों द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले में भी कुछ रोज पहले दो बहनों के शव पेड़ पर लटके हुए मिले थे। घटना के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।


Next Story