उत्तर प्रदेश

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार: मंत्री अनिल राजभर

jantaserishta.com
13 Nov 2026 6:40 PM IST
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, 2027 में फिर बनेगी NDA सरकार: मंत्री अनिल राजभर
x
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर कहा कि इससे भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं, यूपी भाजपा की उपाध्यक्ष पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना आचरण सुधारने की जरूरत है। वो हमेशा दूसरों को अपमानित करते हैं।
अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी को किसी नए गठबंधन से चुनौती नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अविश्वास के शिकार हैं। उनकी पार्टी में इस वक्त भयानक असंतोष है। यही वजह है कि सपा के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। सपा को पहले अपनी पार्टी को संभालने पर ध्यान देना चाहिए।
'सपा राज में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ'
अनिल राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब सपा के गुंडे दलितों की जमीनों पर कब्जा करते थे। दलित महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। अखिलेश यादव खुद अपने मंत्री आजम खान से अंबेडकर जी को भूमाफिया कहलवाते थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के शासनकाल और नेताओं के बयानों पर भी विचार करना चाहिए।
'पहले अपना आचरण देखे अखिलेश यादव'
पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना आचरण देखना चाहिए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और दलित समाज के लोगों को कई बार अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों के लिए काम किया है और सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story