उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया की लड़ाई आई जमीन पर... जानिए बदजुबानी

Shantanu Roy
9 Jan 2023 11:57 AM GMT
सोशल मीडिया की लड़ाई आई जमीन पर... जानिए बदजुबानी
x
बड़ी खबर
लखनऊ। यूपी में भीषण ठंड होने के बावजूद सियासी माहौल गर्माया हुआ है, इस वक्त प्रदेश की पक्ष और विपक्ष की पार्टियां आमने- सामने हैं। दरअसल, सपा और भाजपा की लड़ाई शुरु तो ट्वीटर हैंडल से हुई थी, लेकिन अब यह जमीनी लड़ाई बन गई है। पहले रविवार को लखनऊ पुलिस ने सपा मीडिया सेल के हेड मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अखिलेश यादव खुद पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। अब बीजेपी नेता ऋचा राजपूत पर भी एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है।
वहीं इस मामले को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि ऋचा राजपूत पर भी कानून विवेचना कर रहा है और उसी के तहत कार्रवाई होगी। जो भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए वो होगी। हालांकि अखिलेश यादव को अराजकता से बचना चाहिए। हर लगातार कानून के राज और विधि सम्मत कार्रवाई पर यकीन रखते हैं। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, "अखिलेश यादव परिवार वाद से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, आगे कुछ भी कर लें जनता साथ नहीं आएगी."
Next Story