उत्तर प्रदेश

बारातियों ने गेस्ट हाउस मालिकों को बुरी तरह पीटा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
24 April 2022 10:51 AM IST
बारातियों ने गेस्ट हाउस मालिकों को बुरी तरह पीटा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
x
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बारातियों के वेटर से कॉफी मांगने पर बवाल मच गया. इस मामले को गेस्ट हाउस मालिक और उसके भाई ने सुलझाने की कोशिश की लेकिन दबंग बारातियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट डाला. जिसमें गेस्ट हाउस मालिक का सिर फट गया. दबंगों ने गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़ भी की. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया. पीड़ित गेस्ट हाउस मालिक ने दबंग बारातियों के खिलाफ सराय अकिल थाना में शिकायत दी है. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने कहा कि पहले वीडियो की जांच की जाएगी. उसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बात दें, 22 अप्रैल को कौशांबी के रहने वाले नंदकिशोर शुक्ला की बेटी की शादी थी. रात तकरीबन ढाई बजे नंदकिशोर शुक्ला के एक रिश्तेदार ने वेटर से कॉफी मांगी. समय अधिक होने के चलते वेटर ने कॉफी देने से इनकार कर दिया. इस बात पर रिश्तेदार इतना बबूला हो गया कि उसने गाली गलौज शुरू कर दी और कुर्सियां तोड़ने लगा.
हल्ला मचता देख गेस्ट हाउस का मालिक शरद कुमार अपने चेंबर से बाहर आया और मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगा. लेकिन शराबी रिश्तेदार मान नहीं माना. कुछ देर बाद आरोपी रिश्तेदार अपने 15 से 20 समर्थकों को लेकर आया और गेस्ट हाउस के गार्ड से गाली गलौच करता हुआ शरद के चेंबर में घुस गया और उसे पीटना शुरू कर दिया.
शरद के भाई ने बीच- बचाव करने की कोशिश की तो दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी. मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित शरद की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया की एक प्रकरण सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. इसके बाद दोषी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story