- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जर्जर मकान का गिरा...
उत्तर प्रदेश
जर्जर मकान का गिरा छज्जा, बाइक सर्विस करा रहे 4 लोग हुए घायल
Admin4
22 Jun 2023 11:30 AM GMT

x
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया लाइन के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक जर्जर मकान का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा। मानसून की पहली बारिश में ही हुए हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जर्जर मकान के नीचे बाइक की सर्विस करवा रहे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर मकान सैकड़ो वर्ष पुराना था और बारिश की वजह से इसका छज्जा गिर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज इस साथ छज्जा गिरने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मकान के नीचे बाइक सर्विस करवा रहे चार लोग इसकी चपेट में आ गए हैं और बुरी तरह घायल हो गए। तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इस घटना की जानकारी पुलिस टीम को दी गई। बताया जा रहा है कि सैकड़ो वर्ष पुराने जर्जर मकान को ध्वस्त करने के लिए नगर निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन पारिवारिक विवाद की वजह से कोर्ट में इस प्रॉपर्टी पर मुकदमा चल रहा है। जिस वजह से जर्जर मकान को ध्वस्त नहीं किया जा सका।
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास हुई इस घटना से शहर में चर्चा गर्म है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार शहर में सैकड़ों ऐसे भवन है,जो बुरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। नगर निगम की तरफ से ऐसे सैकड़ों मकानों को चिन्हित कर नोटिस भी थमाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी ना तो जर्जर मकानों का धवस्तीकरण हुआ है और ना ही मकानों बनवाया गया। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश में बड़े हादसों की आशंका है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story