- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चार साल पहले बनी पुल...

पांच दिन की बारिश तमाम मुसीबतें लेकर आई। फसल तबाह होने से किसान दुखी हुए, मकान ढह गई और इसी के साथ सिस्टम में जिम्मेदारों का भ्रष्ट चेहरा भी उजागर हुआ है। जनपद मुख्यालय से अमरिया को जोड़ने के लिए बनाए गए भगा मोहम्मदगंज के पुल की एप्रोच सड़क भी इस बारिश में धंस गई। जिसके बाद अब पुल से आवागमन बंद करवा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी एकसईएन के साथ ही पुलिस प्रसासनिक टीम भी पहुंची और जानकारी जुटाई।
बता दें कि पीलीभीत से अमरिया जाने के लिए राहगीरों को सहूलियत देने के लिए भगा मोहम्मदगंज के पास पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम की ओर से कराया गया था। इसके आसपास की एप्रोच सड़क पीडब्ल्यूडी की ओर से बनवाई गई थी। इसके निर्माण के दौरान ही 2018 में तमाम सवाल उठाए गए थे। मगर शिकायतों के शोर को जांच के नाम पर दबा दिया गया था।
इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। नदियां उफान पर है। इसी बीच भगा मोहम्मदगंज में बने पुल की एप्रोच सड़क सोमवार को धंस गई। जिसके बाद आवागमन जोखिम भरा हो गया। बताते हैं कि इसका निर्माण 2018 में एक चहेते ठेकेदार से करवाया गया था। फिलहाल मुसीबत बढ़ गई हैं।
भगा मोहम्मदगंज पुल की एप्रोच सड़क धंस गयी है। सूचना मिलने पर मौके पर टीम के साथ गए थे। फिलहाल आवागमन बंद करवा दिया है। इसका जल्द सुधार कराया जाएगा। –
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
