उत्तर प्रदेश

आगरा से बाहर का निकला कथित फौजी, नशे में महिलाओं से अभद्रता पर हुई थी मारपीट

Admin4
20 Jun 2022 3:04 PM GMT
आगरा से बाहर का निकला कथित फौजी, नशे में महिलाओं से अभद्रता पर हुई थी मारपीट
x
आगरा से बाहर का निकला कथित फौजी, नशे में महिलाओं से अभद्रता पर हुई थी मारपीट

आगरा में बीती रात बार के बाउंसरों द्वारा कथित फौजी को पीटने के मामले में पुलिस जांच में फौजी द्वारा नशे में महिलाओं से अभद्रता करने की पुष्टि हुई है। सेना के सूत्रों के अनुसार वह व्यक्ति आगरा के न होकर कहीं बाहर का है और उसकी जानकारी की जा रही है। मामले में दोनो पक्षों द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गयी है और कथित फौजी सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात थाना ताजगंज के पुरानी मंडी स्थित पब्जी बार के बाउंसरों द्वारा एक कथित फौजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पक़र वायरल हुआ था। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। बार का स्टाफ ताला लगाकर फरार हो गया था। सोशल मीडिया पर फौजी की पीट- पीट कर हत्या की अफवाह फैली थी।

अस्पताल छानने पर भी नहीं मिला फौजी

पुलिस ने कथित फौजी के बारे में पता करने के लिए आगरा के तमाम अस्पतालों में जानकारी की पर उसका पता नहीं चला। दोनों पक्षों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गयी । एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि वहां एक व्यक्ति जिसे फौजी बताया जा रहा है, के द्वारा कुछ महिलाओं से बदतमीजी की गयी थी और इसी कारण झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी आर्मी इंटेलिजेंस को दी गयी है और वो मामले की जांच कर रहे हैं।

आगरा का नहीं था फौजी

सेना के सूत्रों के अनुसार यह अफवाह थी कि उक्त फौजी आगरा में तैनात है। फौजी के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई है। युवक आगरा में तैनात नहीं है। अब यह पता किया जा रहा है कि वो व्यक्ति कहां तैनात है और वास्तव में फौजी है या नहीं।

Next Story