- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj में सीमांचल...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
27 Sept 2024 11:35 AM IST

x
Prayagrajप्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सीमांचल एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोपी मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (GRP) अभिषेक यादव ने बताया कि 23 सितंबर को यमुना पुल के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंकने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153, 147 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में एक यात्री चोटिल हुआ था। बृहस्पतिवार को गऊघाट रेलवे लाइन के किनारे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यादव ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे यात्रियों से मोबाइल लूटने के इरादे से पत्थर फेंके थे, ताकि यात्रियों के हाथ में पत्थर लगने से मोबाइल नीचे गिर जाए और वह उसे उठाकर ले जाए। उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद शमीम उर्फ गोलू प्रयागराज जिले के थाना कैंट अंतर्गत उंचवागढ़ी का निवासी है और उसकी उम्र करीब 27 वर्ष है। उसके खिलाफ जीआरपी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
TagsPrayagraj सीमांचल एक्सप्रेसपत्थर फेंकनेआरोपी गिरफ्तारPrayagraj Seemanchal Expressstone throwingaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





