उत्तर प्रदेश

महिला का नहाते हुए वीडियो बनाते पकड़ाया आरोपी... और फिर

Ritisha Jaiswal
25 Jan 2022 10:15 PM IST
महिला का नहाते हुए वीडियो बनाते पकड़ाया आरोपी... और फिर
x
गाजियाबाद के मधुबन इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है

गाजियाबाद के मधुबन इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पड़ाेस में रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल जब महिला अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए घुसी तो ये व्यक्ति उसका वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा गया. महिला ने आरोपी का मोबाइल छीन लिया जिसको पुलिस को दिया गया, जिसके बाद इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ. इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई और आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया.

क्या था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला सुबह 7 बजे अपने बाथरूम में नहाने के लिए घुसी. इस दौरान उसे खिड़की में किसी के होने का अचानक एहसास हुआ. उसने देखा तो खिड़की से अंदर एक हाथ निकला हुआ था और उसमें मोबाइल था. उसने उसी समय मोबाइल छीन लिया लेकिन वो शख्स को नहीं देख सकी. बाद में मोबाइल की जांच की तो पता चला कि मोबाइल पड़ाेस में रहने वाले अजय गुप्ता का था. आरोपी से जब इस बारे में पूछा गया तो वो इस बात को नकार गया और झगड़ा करने लगा.
कई वीडियो मिले
इस पर महिला ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया और थाने लेकर आई. यहां पर महिला के पति ने जब उसका मोबाइल देखा तो उसमें महिला के ही कई आपत्तिजनक वीडियो मिले. बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी लंब समय से महिला के आपत्तिजनक वीडियो चुपचाप बना रहा था. महिला के बाथरूम में जाने के बाद वो चुपचाप खिड़की से महिला के वीडियो बनाया करता था. महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


Next Story