उत्तर प्रदेश

करोड़ों की सरकारी जमीन बेचने का आरोपी सर्विलांस के हत्थे चढ़ा

Admin Delhi 1
23 Jan 2023 9:39 AM GMT
करोड़ों की सरकारी जमीन बेचने का आरोपी सर्विलांस के हत्थे चढ़ा
x

कंकरखेड़ा: क्षेत्र में करोड़ों की सरकारी जमीन बेचने के मामले में पुलिस कुछ दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद मामले की जांच के लिए उच्च आधिकारियों ने क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को कुछ दिन पहले ही जेल भेजा था। वहीं पुलिस ने शनिवार को एक ओर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

कंकरखेड़ा की सरधना रोड पर सेंट्रल बैंक के नाम से एक कालोनी है।

नंगलाताशी निवासी किसान गुलबीर ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि बैंक कालोनी की कई 100 करोड़ की सरकारी जमीन को प्रॉपट्री डीलरों ने बेच दिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए थे। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने कई टीमों का गठन किया था। प्रशासनिक टीमों ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की थी। जिसमें सरकारी जमीन बेचने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने कुल सात को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक आरोपी नरेश यादव को जेल भेज दिया था। वहीं शनिवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली की एक आरोपी दिल्ली में छिपकर बैठा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी आसिफ अली ने अपनी टीम के साथ दिल्ली में एक मकान पर छापा मारकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया था।

मगर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान सचिन गुप्ता पुत्र नरेशचंद निवासी 45 डिफेंस एन्क्लेव थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि एक ओर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपियों का जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेरठ कालेज में मारपीट, फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:

लालकुर्ती क्षेत्र में गत दिनों हुई मारपीट फायरिंग की घटना में लालकुर्ती पुलिस ने छात्रों के एक गुट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मेरठ कालेज में सात दिन पहले छात्रों क दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें दोनों गुटों के छात्रों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया था। मौके पर छात्रों ने फायरिंग कर कालेज में दहशत फैला दी थी। एक गुट के विजित तालियान और दूसरे गुट के पुष्पेन्द्र उर्फ चीकू सहित चौदह छात्रों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

जिसमें पुलिस ने घटना वाले दिन तीन छात्रों प्रियांश और शुभम व विजित को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मारपीट फायरिंग की घटना में शामिल चार छात्रों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक गुट के मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ चीकू निवासी गंगानगर को रविवार कचहरी पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुष्पेन्द्र उर्फ चीकू पर सात अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। चीकू पर वर्ष 2016 से वर्ष 2023 तक 6 मुक दमें दर्ज हैं। चीकू पर गंभीर धारा 307 आर्म्स एक्ट व अन्य धारा में मुकदमे पंजीक़ृत हैं।

Next Story