- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में दोहरे...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में दोहरे हत्याकांड का आरोपित अहमदाबाद में गिरफ्तार
Tara Tandi
5 Jan 2025 7:45 PM IST

x
Ahmedabad अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश में एक महिला और उसकी बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद फरार 32 वर्षीय व्यक्ति को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने बताया कि राजेश उपाध्याय पिछले महीने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुई हत्याओं के बाद से फरार था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम था।
पटेल ने कहा कि उपाध्याय उन आठ आरोपियों में से एक है, जिनके नाम कप्तानगंज थाने में संपत्ति विवाद को लेकर उपाध्याय की सौतेली मां और उसकी बेटी की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उपाध्याय इस मामले में पकड़ा गया चौथा आरोपी है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी अहमदाबाद में काम करता था जिस वजह से वह इस शहर से परिचित था और इसलिए उसने यहीं छिपने का फैसला किया। वह यहां के पास बरेज गांव में रह रहा था। मामले के विवरण के अनुसार, उपाध्याय और सात अन्य लोगों ने तीन और चार दिसंबर की दरमियानी रात को सेठा गांव में गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी।
TagsLucknow दोहरे हत्याकांडआरोपित अहमदाबाद गिरफ्तारLucknow double murderaccused arrested in Ahmedabadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





