उत्तर प्रदेश

भागवत कथा सुनने गई लड़की को बेहोश कर बारी बारी से बलात्कार करते रहे आरोपी

Admin Delhi 1
13 July 2022 12:51 PM GMT
भागवत कथा सुनने गई लड़की को बेहोश कर बारी बारी से बलात्कार करते रहे आरोपी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: जिले के अहार थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के ने बताया कि, इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों ने लड़की को बेहोश कर किया दुष्कर्म: बता दें कि, अहार थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने मंगलवार को बताया उसकी बेटी सोमवार शाम मंदिर पर भागवत कथा सुनने गई थी और वहां से वह शौच करने के लिए पास के जंगल में गई। जहां एक लड़के ने उसका मुंह भींच लिया और लड़की ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे बेहोश कर दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद दोनों लड़के लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार: पिता ने सोमवार देर रात करीब दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर आरोपी कालू और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। अनूपशहर की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अन्विता उपाध्याय ने बताया कि थाना अहार पर मिली तहरीर के मुताबिक 11 जुलाई की शाम छह बजे के करीब एक पंद्रह साल की लड़की से दो लोगों ने बलात्कार किया है, जिनकी उम्र 20-21 के साल के करीब है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर

Next Story