उत्तर प्रदेश

राजस्वकर्मी के हत्यारोपी पर गिरी गाज, CM ने SDM को किया सस्पेंड

jantaserishta.com
4 April 2022 11:16 AM IST
राजस्वकर्मी के हत्यारोपी पर गिरी गाज, CM ने SDM को किया सस्पेंड
x
क्या है पूरा मामला?

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ में SDM की पिटाई से नायब नाजिर की मौत मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्शन लेते हुए आरोपी उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम को सस्पेंड कर दिया है. बता दें, लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की शनिवार देर रात जिला अस्पताल में मौत हो गई थी.

उन्हें 30 मार्च की रात तहसील परिसर में बुरी तरह पीटा गया था जिसके बाद सुनील ने एसडीएम पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर थाने में दी थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. जल्द ही हत्यारोपी एसडीएम की गिरफ्तारी हो सकती है.
पिछले दिनों लालगंज तहसील के नायब नाजिर सुनील शर्मा ने एक आरोप लगाया था कि एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह ने 30 मार्च की रात उनकी पिटाई की थी. दूसरे दिन उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई लेकिन एडीएम के निर्देश पर उसकी चोटों का मेडिकल कराया गया. बाद में उन्हें लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया. जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि सुनील शर्मा की हालत बिगड़ गई है लेकिन उसे लालगंज से रेफर नहीं किया जा रहा है. जिसके बाद देर शाम उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
वहीं, मृतक सुनील शर्मा के बेटे सुधीर शर्मा का आरोप है कि 30 मार्च को उनके पिता सरकारी आवास में थे. रात 9 बजे अचानक उपजिलाधिकारी लालगंज ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह अपने तीन साथियों के साथ घर में घुस आए और जमकर उनकी पिटाई कर दी. मृतक के बेटे ने कहा कि उनके पिता सिर्फ 6 हजार ईंटों की मांग कर रहे थे, ताकि तहसील कैम्पस की बाउंड्री बनवाने का कार्य हो सके. उन्होंने कहा कि ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और उसके साथियों की पिटाई के कारण नायब नाजिर सुनील शर्मा की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सुनील शर्मा की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story