उत्तर प्रदेश

नाबालिक लड़के के साथ कुकर्म करने वाले 52 वर्षीय आरोपी को छायसा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
21 Aug 2022 8:39 AM GMT
नाबालिक लड़के के साथ कुकर्म करने वाले 52 वर्षीय आरोपी को छायसा पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
फरीदाबाद। डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल सिंह के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए पुलिस थाना छायसा प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र की टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरकेश है जो छान्यसा का रहने वाला है। आरोपी की आयु 52 वर्ष है और वह हलवाई का काम करता है। आरोपी के खिलाफ छायसा थाने में पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें पीड़ित लड़के के पिता ने बताया कि कल शाम उनका 11 वर्षीय लड़का दुकान से कुछ सामान लेने गया था जो उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी हरकेश उसे रास्ते में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसने लड़के के साथ कुकर्म किया।
शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब का नशा करता है। आरोपी की 5 लड़कियां हैं जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। आरोपी शराब पीकर आए दिन अपने घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था जिसकी वजह से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई और आरोपी घर पर अकेला था और उसने मौका पाकर नाबालिक के कुकर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी को कल अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
Next Story