- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अज्ञात कारणों से फूस...

x
बहराइच। जनपद के शिवराजपुर गांव में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन घरों की गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह से हुआ दो लाख से अधिक का नुकसान। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैद बाग के मजरा शिवराजपुर निवासी मैकूलाल सोमवार को खाना खाने के बाद परिवार समेत सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अज्ञात कारणों से मैकूलाल के फूस के मकान में आग लग गई। हवा चलने के चलते लपटें तेज उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी हीरालाल और तुलसीराम के मकान को चपेट में ले लिया। तीनों मकान धू-धूकर जल गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। तीनों घरों में रखी गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान की सूचना पर राजस्व लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि क्षति रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story