उत्तर प्रदेश

हापुड़ में मामूली टक्कर के बाद थार चालक पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Saba Naaz
6 Aug 2025 6:47 PM IST
हापुड़ में मामूली टक्कर के बाद थार चालक पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
x
Hapur हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बरदौदा सिहानी गांव में मामूली विवाद को लेकर थार कार सवार एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान लाठी-डंडों से उसकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, बरदौदा सिहानी गांव निवासी हाशिम बिजली बोर्ड में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बताया गया है कि मंगलवार को हाशिम अपनी टीम के साथ कपूरपुर थाना क्षेत्र के बजहैरा गांव में बिजली चेकिंग के लिए गया था। वहां ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया और टीम को वापस लौटना पड़ा। लाइनमैन हाशिम भी अपनी मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान, बजहैरा गांव निवासी भूरा अपनी थार गाड़ी में जा रहा था।
बरदौदा सिहानी गांव में दोनों का आमना-सामना हो गया। लाइनमैन हाशिम ने अपनी बाइक से टक्कर होने का दावा करते हुए भूरा की कार रुकवाई और अपने भाइयों व रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि हाशिम और उसके भाइयों ने कार को घेरकर रोक लिया। युवकों ने कार चालक की जमकर पिटाई की और गाड़ी में तोड़फोड़ की। मारपीट की सूचना मिलने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह कार चालक को बचाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Next Story