उत्तर प्रदेश

थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से 7 दुपहिया वाहन बरामद

Admin4
26 Dec 2022 2:23 PM GMT
थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर किए गिरफ्तार, कब्जे से 7 दुपहिया वाहन बरामद
x
मेरठ। मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामन आई है, जहां थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरों के पास से 7 दुपहिया वाहन भी बरामद किए है।
दरअसल, थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 शातिर वाहन चोरों को बिजली बम्बा बाईपास नूरनगर कट से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 7 दोपहिया वाहन बरामद हुए है। बता दें अभियुक्तगण अंतर्राराज्यीय वाहन चोर है, जिनमें से एक मोटर साईकिल थाना ब्रहमपुरी पर पंजीकृत मुकदर्म दर्ज है।
बता दें पुलिस ने दानिश उर्फ सोनू पुत्र अहसान निवासी किदवई नगर निकट कांच का पुल गली नम्बर 01 सुराही वाली मस्जिद थाना लिसाड़ीगेट मेरठ और रहीमुद्दीन पुत्र दिलशाद निवासी हबीब गैस वाले का मकान बनिया वाला खेत रशीदनगर थाना ब्रहमपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया है।
Admin4

Admin4

    Next Story