उत्तर प्रदेश

कोविड लैब से आई 3792 लोगों की जांच रिपोर्ट

Admin2
5 Aug 2022 7:08 AM GMT
कोविड लैब से आई 3792 लोगों की जांच रिपोर्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कोविड लैब से गुरुवार को 3792 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में इस समय 0.84 फीसदी संक्रमण दर है। जिले में सक्रिय केस बढ़कर 122 पहुंच गया है। इसमें चार पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं।आवश्यक : पत्रकारों को लगी बूस्टर डोजवाराणसी। काशी पत्रकार संघ की ओर से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने पराड़कर स्मृति भवन में टीकाकरण का कैंप लगाया। इस दौरान 50 पत्रकारों को बूस्टर डोज लगी। एएनएम रूपा दूबे, सुप्रिया, सोनी देवी ने टीका लगाया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह, महामंत्री डॉ. अत्रि भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष बीबी यादव, उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, मंत्री राधेश्याम कमल, विनय शंकर सिंह, शैलेश चौरसिया, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन रूपानी, मंत्री पंकज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शंकर चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी थे।

source-hindustan


Next Story