उत्तर प्रदेश

चेन लुटेरों का आतंक: तमंचे की नोंक पर महिला से लूटी चेन

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 10:00 AM GMT
चेन लुटेरों का आतंक: तमंचे की नोंक पर महिला से लूटी चेन
x

मेरठ: महानगर में चेन लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस अधिकारी सड़कों पर गश्त करने में लगे हुए हैं और बाइक सवार बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के एच ब्लॉक में एसके कोहली का परिवार रहता है। एसके कोहली शास्त्रीनगर में एयरटेल डीटीएच के वितरक हैं। कोहली की बेटी दिशा कोहली की शादी एक साल पहले बेगमबाग निवासी कपड़ा कारोबारी शुभम रस्तोगी से हुई है।

गुरुवार को दिशा मायके से ससुराल बेगमबाग जा रही थी। दिशा ने बताया कि घर जाते वक्त रास्ते में एक बाइक पर दो लड़के सवार होकर आए। उन्होंने ब्लैक कपड़े पहने थे, मास्क लगाया था। वह पूरी तरह कवर थे। मेरी स्कूटी को ओवरटेक करने लगे। अचानक उन्होंने स्कूटी के आगे आकर बाइक खड़ी कर दी। सामने अचानक बाइक आने से मुझे स्कूटी का ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।

तभी बाइक पर पीछे बैठा लड़का उतरा और मेरी चेन छपटकर भागने लगा। मैंने शोर मचाया स्कूटी दौड़ाई तो उसने मुझ पर गन तान दी। बाइक पर बैठा और दोनों भाग गए। मैंने काफी दूर तक उनके पीछे स्पीड से स्कूटी दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग गए।दिशा ने परिजनों को घटना की सूचना और पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story