उत्तर प्रदेश

आगरा में जगन्‍नाथ रथयात्रा में भयानक हादसा, महिलाओं-बच्चों समेत 50 लोग रथ के नीचे दबे, मची चीख-पुकार

mukeshwari
20 Jun 2023 6:50 PM GMT
आगरा में जगन्‍नाथ रथयात्रा में भयानक हादसा, महिलाओं-बच्चों समेत 50 लोग रथ के नीचे दबे, मची चीख-पुकार
x

आगरा। आगरा में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 लोगों के रथ के नीचे दब जाने से हड़कंप मच गया और लोगों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी मुश्किल से सभी को बाहर निकाला गया। लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि बल्केश्वर महादेव मंदिर से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए महादेव मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर के मुख्य गेट पर रथ खड़ा था। रथ के बिल्कुल पास एक छोटा मंच बना था। जिस पर ढोल ताशे बज रहे थे।

सैकड़ों भक्त रथ को खींचने के लिए रस्सा हाथ में लेकर खड़े थे। अचानक रस्सा खींचने से रथ आगे बढ़ गया, जिससे रथ और मंच के बीच में खड़ी महिलाएं और बच्चे नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग रथ को रोकने के लिए दौड़े। रथ के नीचे फंसे बच्चों को बमुश्किल खींचकर बाहर निकाला गया।

रथ को पीछे की ओर धकेला। तब जाकर बीच में फंसी महिलाओं को बाहर निकला जा सका। रेस्क्यू की महिला श्रद्धालु ने कहा कि वो नीचे आ गई थीं। वो तो अंतिम समय पर रथ रुक गया, नहीं तो गंभीर चोट आतीं।

गनीमत रही नहीं हुआ बड़ा हादसा

महिलाओं के बीच में फंसने से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के हाथ पांव फूल गए। गनीमत रही कि समय रहते रथ को और आगे बढ़ने से रोक लिया गया। नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story