उत्तर प्रदेश

Menhdawalमें घटना के बाद तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति

Ratna Netam
28 Jun 2026 5:14 PM IST
Menhdawalमें घटना के बाद तनाव, पुलिस ने संभाली स्थिति
x

Sant Kabir Nagar संतकबीरनगर : जिले के मेंहदावल कस्बे में शनिवार देर रात आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें पांच झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

घटना मेंहदावल क्षेत्र के बसडीला मोहल्ले में 27 और 28 जून की दरमियानी रात करीब 10 बजे हुई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पांच झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।आग लगने के बाद पीड़ित रामविलास ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर झोपड़ियों में आग लगाने का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस झड़प में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (Circle Officer Office Mehdawal) सर्वदवन सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिली थी और साथ ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई है। फिलहाल पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यदि किसी पक्ष की भूमिका इसमें संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है।इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई साजिश थी।

Next Story