उत्तर प्रदेश

Jalaun, में मंदिर भूमि विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

Ratna Netam
29 Jun 2026 5:33 PM IST
Jalaun, में मंदिर भूमि विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
x
कार्रवाई की मांग की है।

Orai उरई : उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन की कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरी में पैतृक मंदिर और उससे जुड़ी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम खजुरी निवासी राधामोहन तिवारी ने सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता राधामोहन तिवारी ने अपने आवेदन में बताया कि ग्राम गिदवासा डेरा स्थित उनके पैतृक राम-जानकी मंदिर तथा मौजा डांग खजुरी की कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि यह भूमि मंदिर के नाम पर दर्ज रही है और इसके संबंध में सन 1360 फसली तथा 1380-82 फसली की खतौनी का भी उल्लेख किया गया है।

आरोप है कि गाटा संख्या 14, 15, 18, 19 और 20 पर रणजीत सिंह यादव द्वारा कथित रूप से दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मंदिर की भूमि पर किए गए इस कथित अतिक्रमण के कारण धार्मिक स्थल और उसकी संपत्ति पर संकट उत्पन्न हो गया है।राधामोहन तिवारी ने प्रशासन से मांग की है कि यदि संबंधित व्यक्ति इन गाटा संख्याओं पर अपना वैध अधिकार होने का दावा करता है, तो उससे राजस्व अभिलेख एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए जाएं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मंदिर की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने प्रकरण की जांच अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रेमचंद मौर्य को सौंप दी है।प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू होने के बाद अब सभी पक्षों की ओर से दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की जाएगी। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Next Story