- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में तापमान ने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में तापमान ने पकड़ी रफ्तार, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा
Tara Tandi
13 May 2025 12:16 PM IST

x
Bareilly बरेली : मंगलवार से जेठ महीने की शुरुआत होने जा रही है। महीने की शुरुआत से ही लोगों को तपती गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पारा तेजी से चढ़ने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून के बाद मानसून का आगमन होगा, इससे पहले तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
सोमवार को भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिन में तेज गर्म हवाएं भी चलीं। वहीं रविवार रात में भी लोग गर्मी से बेहाल हुए। जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी सुबह 57 प्रतिशत और शाम को 29 प्रतिशत दर्ज की गई।
आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से पारे में बढ़ोत्तरी शुरू होगी जो 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को तीन डिग्री की और बढ़ोतरी के साथ 43 डिग्री और गुरुवार और शुक्रवार को पारा 45 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है।
इन दोनों दिन हीट वेव चलने का अलर्ट है। इस दौरान रात का तापमान भी चार डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद शनिवार और रविवार को बारिश होने का पूर्वानुमान है, इससे पारे में कुछ गिरावट होगी।
TagsBareilly तापमानपकड़ी रफ्तार45 डिग्री पाराBareilly temperaturepicked up pace45 degree mercuryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





