उत्तर प्रदेश

Ballia में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लू का प्रकोप जारी

Admindelhi1
28 April 2025 3:19 PM IST
Ballia में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लू का प्रकोप जारी
x
कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया

बलिया: उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह झुलसाने वाली गर्मी के बाद लू की तीव्रता में थोड़ी राहत देखी गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में लखनऊ में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर और गाज़ीपुर जिलों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं। रविवार को बलिया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Next Story