उत्तर प्रदेश

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने काटा था किशोरी का गला, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Admin4
30 Nov 2022 12:55 PM GMT
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने काटा था किशोरी का गला, मुठभेड़ में गिरफ्तार
x

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने किशोरी का गला काटने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, गांव किनारे पाइप लाइन की खुदाई में मजदूरी करने वाले युवक का दिल गांव की एक किशोरी पर आ गया। रोज आते जाते आरोपी की नजर उस पर हुआ करती थी। धीरे-धीरे बातें भी शुरू हो गई। कुछ दिन बाद आरोपी ने किशोरी से प्यार का इजहार कर दिया। लेकिन किशोरी ने उसके प्रस्ताव को मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।

बता दें ये मामला 26 नवंबर का है। आरोपी विकास ने मृत किशोरी को गांव के पास एक पत्थर के खदान पर बुलाया। जहां एक बार फिर विकास ने उससे प्यार का इजहार किया। जिस पर किशोरी ने उसे साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने मृतका का गला काट दिया। आरोपी की मानें तो मृतका उससे पानी-पानी कहती रही, लेकिन उसने उसके पेट में चाकू से वार कर मौत के घाट उतर दिया और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार का रहने वाला विकास मिर्ज़ापुर में रहकर अलग-अलग जगहों पर मजदूरी का काम करता था। वारदात के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस की तरफ से उसपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बता दें मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस की जबाबी फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लग गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरष्कार देने की घोषणा की है।

Next Story