उत्तर प्रदेश

किशोर की अवैध संबंधों के विरोध में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
17 April 2022 7:31 AM GMT
किशोर की अवैध संबंधों के विरोध में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
x

मेरठ मर्डर न्यूज़: जिले के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में किशोर की हत्या में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर किशोर का शव भी बरामद कर लिया। अवैध संबंधों का विरोध करने पर किशोर की हत्या की गई थी। सिवालखास गांव के जंगल में शनिवार को एक किशोर का सिर कटा शव बरामद हुआ था। उसकी पहचान अनस पुत्र अनीस निवासी सिवालखास के रूप में हुई थी, जो एक दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था। लाश का सिर बरामद नहीं हुआ था। पुलिस और ग्रामीणों की टीम सिर की खोज में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करके दो युवकों नदीम और फैजल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर जंगल से अनस का सिर भी बरामद कर लिया।

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जहां शव मिला था, उससे कुछ ही दूरी पर खेत से सिर मिला है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अनस को बुलाकर ले गए थे। कस्बे से बाहर ले जाकर अंधेरा होने पर अनस को बुरी तरह से पीटा गया। इसके बाद गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। शव और सिर अलग-अलग जगह फेंक दिए। अनस की बहन से आरोपित नदीम के अवैध संबंध थे। इसका अनस लगातार विरोध करता आ रहा था। इस पर ही अनस की हत्या की गई। नदीम और अनस के घर भी थोड़ी ही दूरी पर है। नदीम अनस की बहन से शादी करना चाहता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story