- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बाल संप्रेक्षण गृह में...
उत्तर प्रदेश
बाल संप्रेक्षण गृह में बंद किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Shantanu Roy
9 Jan 2023 10:57 AM GMT

x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतक किशोर चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी निवासी हिमांशु हत्या के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध था। राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर मुजफ्फरनगर के संस्था प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि संस्था में न्यायालय के आदेशानुसार धारा 364A, 201,34 आईपीसी में एक किशोर को अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उस किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा संस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं को देखा गया और बच्चों से वार्ता की गई।
किशोरों द्वारा बताया गया कि सभी किशोरों द्वारा एक साथ नाश्ता करने के बाद किशोर कमरे में चले गए, जहां किशोर अचानक बेहोश हो गया, जिसे स्टाफ द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। किशोर के परिजनों एवं उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। किशोर की मृत्यु के कारणों की जांच के लिए डॉक्टर्स का पैनल गठित करा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। किशोर की स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण अचानक हुई मृत्यु के प्रकरण में डीएम एवं जिला जज को पत्र लिखकर अग्रिम कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है। संस्था में किशोरों को ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं तथा उपस्थित स्टाफ को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किशोरों की उचित स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की जाए व ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाए।
Next Story