- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेंदुए के हमले से...

x
बहराइच। मोतीपुर रेंज के मनोहरपुरवा सोमई गौडी गांव में एक किशोर अपनी बहन के साथ गन्ने की पत्ती लेने खेत को गया था। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। हालांकि, तेंदुए के हमले में उसकी बहन बच गई। इसके बाद बहन ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने किशोर के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमई गौडी के मजरा मनोहर पुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी लवकुश यादव (7) पुत्र राम सुमेर बुधवार को पांच बजे अपनी बहन के साथ खेत में गन्ने की पत्ती लेने गया था। तभी तेंदुआ खेत में घात लगाए बैठा था।
सूत्रों की मानें तो तेंदुआ किशोर को बहन के सामने ही खींच ले गया। बहन शोर मचाती हुई घर पहुंची। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने खोजबीन करते हुए वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे। वन और पुलिस टीम ने बालक की खोज शुरू की। बालक का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया। हालांकि परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

Admin4
Next Story