उत्तर प्रदेश

अस्पताल जा रही किशोरी की मार्ग दुर्घटना में मौत

Admin4
6 Feb 2023 12:23 PM GMT
अस्पताल जा रही किशोरी की मार्ग दुर्घटना में मौत
x
बाराबंकी। सोमवार सुबह पिता के साथ अस्पताल जा रही किशोरी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में पिता को भी चोट आई हैं, जो सफेदाबाद के हिन्द अस्पताल में भर्ती होकर इलाज़ करा रहे हैं। वह खतरे से बाहर बताए गए हैं।
कोठी थाना क्षेत्र के अलुआ मऊ निवासी 50 वर्षीय दयाशंकर गुप्ता पुत्री प्रिया (17) को दाँत के इलाज के लिए सफेदाबाद स्थित एक दंत कॉलेज जाने के लिए सबेरे बाइक से निकले थे। लगभग 11 बजे सबेरे ही बड़ेल के पास अयोध्या राजमार्ग पर एक अज्ञात कार ने पीछे से ठोकर मार दी,जिससे प्रिया गम्भीर रूप से लहूलुहान होकर अचेत हो गई। घायल हालत में पिता-पुत्री को सफेदाबाद के हिन्द अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्रिया को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ आरबी सिंह ने पिता की हालत खतरे से बाहर बताई है। पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता दया शंकर ने बताया कि तीन बेटियों में प्रिया सबसे बड़ी थी, जो आदर्श इंटर कॉलेज उस्मान पुर में गृह विज्ञान से ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती थी।
Next Story