उत्तर प्रदेश

कलान में बुखार से किशोर की मौत, दर्जनों बीमार

Admin4
3 Sep 2023 2:41 PM GMT
कलान में बुखार से किशोर की मौत, दर्जनों बीमार
x
कलान। क्षेत्र बुखार के प्रकोप की जद में है। एक 15 वर्षीय किशोर की मौत होने के बाद लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। दर्जनों अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। दूसरी और स्वास्थ्य विभाग बीमारी की रोकथाम करने में फेल हो रहा है। लोगों को बुखार से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही हैं।
क्षेत्र के गांवों में सैकड़ो की संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन वह झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज करा रहे हैं। इस समय बुखार तेजी से चल रहा है। इसकी चपेट में आकर लोग बीमार है। कलान तहसील क्षेत्र के गांव थरिया निवासी रमजाने के बेटे अरमान (15) को 5 दिन पूर्व बुखार आया था। परिवार वालों ने निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद वह उसे बदायूं ले गए।
बदायूं के बाद बरेली में इलाज कराया। शनिवार रात इलाज के दौरान अरमान की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि इस गांव में कई अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांव में सैकड़ो की संख्या में लोग बुखार की जद में हैं। बुखार से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में लापरवाह बना हुआ है। जिन गांवों में बुखार से लोग पीड़ित है, उन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नहीं है।
Next Story