- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुबह चार्जर लगाते वक्त...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : रायपुर बिलेला के मजरा रहमुनिया में रविवार सुबह बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय किशोरी बिजली की चपेट में आ गई। इससे पहले कि परिजन किशोरी को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने गिलौला पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गिलौला क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलेला के मजरा रहमुनिया निवासी भगई यादव मौजूदा समय परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा है। रविवार को उनकी पुत्री बिंदू यादव (14) सुबह करीब छह बजे मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगा रही थी। इस दौरान मोबाइल चार्ज नहीं हुआ तो वह बोर्ड और चार्जर में छेड़छाड़ करने लगी।
इसी बीच वह बिजली की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुत्री को जमीन पर गिरता देख मां ने चीख पुकार शुरू कर दिया। इसे सुनकर पहुंचे पड़ोसी जब तक एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गिलौला पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसुबहचार्जरकरंटहादसाकिशोरीमौतmorningchargercurrentaccidentteenagerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





