- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमी से मुलाकात की...
उत्तर प्रदेश
प्रेमी से मुलाकात की मांग लेकर टावर पर चढ़ी किशोरी, घंटों चला मामला
nidhi
15 Oct 2026 12:48 PM IST

x
युवक से मिलने की मांग पर अड़ी किशोरी
सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर बैदौला गांव के पास गुरुवार सुबह एक किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। बचाव टीमों ने उसे सुरक्षित नीचे लाने के लिए समझाना शुरू किया।
किशोरी सोशल मीडिया के जरिए बिहार के एक युवक के संपर्क में आई थी और उससे मिलने की मांग कर रही थी। इसी बीच उसके टावर पर चढ़ने की सूचना मिली। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।
परिजनों का कहना है कि मंगलवार को युवक के मिलने आने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। उस समय समझाने के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया था। गुरुवार की घटना के बाद बचाव दलों ने दोबारा समझाइश दी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
Next Story





