- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में गंगा स्नान...
उत्तर प्रदेश
Badaun में गंगा स्नान के दौरान किशोर की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम
Tara Tandi
12 Jun 2025 6:19 PM IST

x
Badaun बदायूं : गंगा स्नान के दौरान राजस्थान निवासी किशोर गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने गंगा से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
राजस्थान के थाना कटूमर क्षेत्र के गांव सोक निवासी नौ लोग गुरुवार को गंगा स्नान करने के लिए कछला स्थित भागीरथी घाट आए थे। उनके साथ 16 साल के करन सैनी भी थे। स्नान के दौरान सुबह लगभग 11 बजे करन सैनी गंगा में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
उन्हें डूबता देखकर गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। कुछ समय के बाद करन सैनी को गंगा से बाहर निकाल लाए लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस करन सैनी को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
TagsBadaun गंगा स्नानदौरान किशोरडूबकर मौतपरिजनों कोहरामBadaun Teen dies by drowning during Ganga bathfamily members in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





