- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- IIT Kanpur में टेककृति...

यूपी | आईआईटी कानपुर में आयोजित प्रतिष्ठित वार्षिक फेस्ट "टेककृति-2025" का समापन बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक अमाल मलिक की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ हुआ। जैसे ही उन्होंने स्टेज संभाला, पूरा माहौल संगीतमय हो गया और आईआईटी के छात्र-छात्राएं उनके गानों पर झूमने लगे।
शो की शुरुआत उन्होंने अपने हिट गाने "जिंदगी आ रहा हूं मैं" से की, जिससे पूरा ग्राउंड तालियों से गूंज उठा।
इसके बाद उन्होंने "कर गए चुल", "मैं रहूं या ना रहूं" और "सब तेरा" जैसे गाने गाकर माहौल में रोमांस और एनर्जी भर दी।
जैसे ही उन्होंने "बोल दो ना जरा" गाना शुरू किया, स्टूडेंट्स ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया।
टेककृति-2025 की धूम
यह फेस्ट केवल म्यूजिक तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें रोबोटिक्स, कोडिंग, साइंस-टेक्नोलॉजी से जुड़े कई इनोवेटिव इवेंट्स भी हुए।
स्टूडेंट्स ने स्टार्टअप पिच, साइबर सिक्योरिटी वर्कशॉप, टेक्नोलॉजी क्विज और गेमिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।
म्यूजिक नाइट में अमाल मलिक की परफॉर्मेंस इस फेस्ट की सबसे बड़ी हाईलाइट रही।
छात्रों में उत्साह
अमाल मलिक के संगीत का जादू ऐसा छाया कि स्टूडेंट्स ने उनके गानों पर जमकर डांस किया और सेल्फी लेने की कोशिश की। कई छात्रों ने कहा कि "ऐसी लाइव परफॉर्मेंस कभी नहीं भूलेंगे"।





