- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नए भारत के निर्माण में...
उत्तर प्रदेश
नए भारत के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: सुबूही खान
Rani Sahu
27 Aug 2022 5:46 PM GMT

x
नए भारत के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका
रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से षिक्षकों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित गोष्ठी की मुख्यवक्ता सुप्रीम कोर्ट की वकील सुबूही खान और ओम पाल सिंह रहे। दोनों वक्ताओं ने बताया कि कैसे करके राष्ट्र इंडिया से भारत की तरफ से अग्रसर हो सकता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता ने कहा कि शिक्षकों की नवराष्ट्र निर्माण में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमारा शुरू से ही भारत रहा है और हमारे संविधान का पहला अनुच्छेद भी भारत को ही परिभाषित करता है।
संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे देश का झण्डा शुरू से ही बुलंद रहा है और भविष्य में भी बुलंद रहेगा। संघ की तरफ से डीह निवासी शिव सिंह, कारगिल शहीद नायक राजेंद्र यादव की वीर नारी ललिता देवी, गिरिजावती देवी, पवन सिंह, हवलदार दिलीप कुमार सिंह, अवधेश सिंह और शहीद सुरेंद्र बहादुर की पुत्री कुमारी नीलम यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का सम्मान संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और कार्यक्रम सहसंयोजक अनूप सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।
इस मौके पर पूर्व होम्योपैथिक अधिकारी रमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेष अध्यक्ष अजीत सिंह, एडवोकेट हरिष्चद्र शर्मा, विभाग संरक्षक सेवा भारती विनोद बाजपेई, विहिप के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, आरडी सिंह, नागेष सिंह, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह, सुधीर सिंह, विभाग संगठन मंत्री एबीपी आशुतोष, संयोजक हर्शित सिंह, दिनेश सिंह, जिला महामंत्री संजय कनौजिया, संगठन मंत्री मधुकर सिंह, जयकरन, हरिमोहन यादव, अनुराग प्रताप सिंह, बृजेन्द्र सिंह, विनोद यादव, रमेष वर्मा, रणविजय सिंह गंगापारी, प्रतिमा सिंह, वर्तिका सोनकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Next Story