उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ के विरोध पर शिक्षिका से मारपीट

Admin Delhi 1
19 Aug 2023 11:51 AM IST
छेड़छाड़ के विरोध पर शिक्षिका से मारपीट
x

मेरठ: नौचंदी में जैदी सोसाइटी के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोपहर युवक ने शिक्षिका को सड़क पर पटक कर पीटा. घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने भी घटना का संज्ञान लिया और इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और पूछताछ की जा रही है.

जैदी सोसाइटी निवासी एक युवती शास्त्रत्त्ीनगर स्थित प्ले स्कूल में शिक्षिका है. दोपहर को शिक्षिका स्कूल से घर आ रही थी. सोसाइटी के पास ही शिक्षिका से एक युवक ने छींटाकशी कर दी. शिक्षिका ने विरोध किया तो आरोपी से बहस हो गई. विरोध करने पर आरोपी युवक ने शिक्षिका को दबोच लिया और मारपीट कर दी. सड़क पर शिक्षिका को पटक दिया और फरार होने लगा. शुरू में आरोपी शिक्षिका का बैग लेकर भाग रहा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक मामला पहुंचा. मामले में पुलिस अधिकारियों ने थाना पुलिस को आरोपी की पहचान और कार्रवाई का निर्देश दिया. पुलिस ने आरोपी की पहचान सलमान खान निवासी जैदी सोसाइटी के रूप में की और उसकी धरपकड़ कर ली. आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सड़क पर निकलने के दौरान मात्र कहासुनी हुई थी. इसी बात को लेकर मारपीट हुई थी और छेड़छाड़ नहीं हुई है.

शिक्षिका के साथ मारपीट छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसकी वीडियो वायरल हुई थी. शिक्षिका से संपर्क किया गया है और आरोपी पकड़ लिया है. तहरीर अनुसार कार्रवाई होगी - अरविंद चौरसिया, सीओ सिविल लाइन.

Next Story