उत्तर प्रदेश

शिक्षक पर एक्स्ट्रा क्लास में बुलाने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप

Admin4
21 April 2023 11:57 AM GMT
शिक्षक पर एक्स्ट्रा क्लास में बुलाने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप
x
आगरा। ताजनगरी आगरा के आगरा कॉलेज की बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर एक्स्ट्रा क्लास में बुलाने के बहाने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला बुधवार का बताया जा रहा है। वहीं छात्रा का आरोप है कि बीएससी केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर राजेश वर्मा ने उन्हें एक्स्ट्रा क्लास के बहाने अपने पास बुलाया।
उसके बाद टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगरा कॉलेज का घेराव किया।वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर मंत्री तानिया सिंह ने बताया कि पूर्व में भी राजेश वर्मा पर कई छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश वे छात्राएं बदनामी के डर से विरोध नहीं कर पाए।
लेकिन इस छात्रा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से मदद मांगी। ABVP ने आवाज बुलंद कर ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए आंदोलन किया है।तानिया का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी ओछी हरकत करना बर्दाश्त के बाहर है। वही तान्या ने आगरा कॉलेज के प्रधानाचार्य से प्रोफ़ेसर की शिकायत करते हुए चार मांगे रखी जिनको प्रिंसिपल के द्वारा पूरा किए जाने की बात कही गई।
Next Story