उत्तर प्रदेश

चाय विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Rounak Dey
22 Oct 2022 12:27 PM IST
चाय विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
x

बरेली। यूपी के बरेली जनपद में एक चाय विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप है। बताया जा रहा है कि चाय विक्रेता की घला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक का शव शनिवार सुबह बाला जी मंदिर के पास बदायूं रोड पर मिला। चाय विक्रेता की दुकान करगैना रोड पर बाला जी मंदिर के पास है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Next Story