उत्तर प्रदेश

सीएम पर तंज: महाराज जी कहां हो लापता? भाजपा ने अखिलेश को बताया था गुमशुदा

jantaserishta.com
15 Oct 2021 8:09 AM IST
सीएम पर तंज: महाराज जी कहां हो लापता? भाजपा ने अखिलेश को बताया था गुमशुदा
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा में पोस्टर वार शुरू हो गया है. दरअसल, भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 'गुमशुदा' सांसद बताया था. अब इस पर पलटवार करते हुए सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लापता बताया है.



सपा के मीडिया कंसल्टेंट आशीष यादव ने भाजपा के पोस्टर पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लापता बताया. उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री के काम के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ सपा सरकार के कामों का फीता काटा है. उन्होंने लिखा, महाराज जी कहां हो लापता? साढ़े चार साल से यूपी का विकास पूछ रहा आपका पता.
भाजपा की प्रदेश इकाई ने अखिलेश यादव को गुमशुदा बताते हुए फिर से हमला किया. यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आजमगढ़ के सांसद के तौर पर अखिलेश को गुमशुदा बताया गया है. इसमें उनकी तस्वीर के साथ यह भी लिखा है कि एसी में बैठकर दिनभर ट्वीट करने का काम करने वाले अखिलेश अपने संसदीय क्षेत्र से गायब हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story