- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- टैंकर ने दुकान में...
उत्तर प्रदेश
टैंकर ने दुकान में बैठे कई लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत
Manish Sahu
20 Sept 2023 11:59 PM IST

x
हापुड़: यूपी के हापुड़ से हैं जहां धौलाना थाना क्षेत्र के मसूरी रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे दुकान पर बैठे लोगों को रौंद डाला. टैंकर इतनी रफ्तार में था कि दीवार तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गया.
इस हादसे में दुकान पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही टैंकर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टैंकर के नीचे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया.
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की पड़ाल कर रही है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
Tagsटैंकर नेदुकान में बैठे कई लोगों कोरौंदा3 की मौके पर मौतताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .
Next Story





