उत्तर प्रदेश

तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन ने श्रमिकों को वितरित किया गया तिरंगा

Admin2
9 Aug 2022 6:22 AM GMT
तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन ने श्रमिकों को वितरित किया गया तिरंगा
x

representative image

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन ने अमृत महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। सोमवार को श्रमिकों को ध्वज वितरित किया गया। संयुक्त निदेशक उद्योग बीरेन्द्र कुमार , आरएम यूपीसीडा अजय यादव अध्यक्ष नेकराम शर्मा, महामंत्री सुनील दत्ता, कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा ने श्रमिकों को तिरंगा वितरित किया और कहा कि घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।

जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र को 25 हजार तिरंगे का लक्ष्य मिला था। जिसको पूरा कर लिया गया है। इकाईयों को तिरंगे दिए गए हैं। जागरूकता के लिए इंडस्ट्री में बाइक तिरंगा रैली भी निकाली जाएगी। सोमवार को तालानगरी में उपाध्याय इंडस्ट्रीज पर श्रमिकों को राष्ट्रीय ध्वज दिया गया और 13 से 15 अगस्त के बीच घर पर लगाने को जागरूक भी किया गया। अध्यक्ष नेकराम शर्मा ने बताया कि तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन ने तालानगरी में आकर्षक होर्डिंग लगवा दिए हैं। महामंत्री सुनील दत्ता ने बताया कि श्रमिकों को हर घर तिरंगा को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के कार्यालय से श्रमिक घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर दाऊ दयाल गुप्ता, हरी राज अग्रवाल , स्वदेश पंडित, युवा संगठन के अध्यक्ष राज कुमार मौजूद रहे।source-hindustan


Next Story