- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- स्वतंत्र देव सिंह :...
उत्तर प्रदेश
स्वतंत्र देव सिंह : इस्तीफों पर कहा, "जिनको नहीं मिल रहा टिकट, उसे जगह दे रही सपा",
Admin Delhi 1
13 Jan 2022 2:12 PM GMT
![स्वतंत्र देव सिंह : इस्तीफों पर कहा, जिनको नहीं मिल रहा टिकट, उसे जगह दे रही सपा, स्वतंत्र देव सिंह : इस्तीफों पर कहा, जिनको नहीं मिल रहा टिकट, उसे जगह दे रही सपा,](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/13/1458570-1624206622.webp)
x
यूपी बीजेपी में मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है। इस पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन्हें 'डबल इंजन' की ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा उन्हें अपने डग्गामार वाहन का 'ब्लैक' में टिकट दे रहे हैं टीपू सुल्तान।
बता दें कि अब तक भाजपा के 3 मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जिन विधायकों और मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है, उनमें से ज्यादातर ने सपा का दामन थामने का ऐलान किया है। यही नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य, डॉ धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं का तो खुद अखिलेश यादव स्वागत कर चुके हैं।
Next Story