उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं पर मधुमक्खी के झुंड का हमला, एक महिला की मौत

Admin4
7 Sep 2023 7:41 AM GMT
श्रद्धालुओं पर मधुमक्खी के झुंड का हमला, एक महिला की मौत
x
मेरठ। मधुमक्खी के काटने से जान जा सकती है। मधुमक्खियों के हमले के बाद एक महिला की मृत्यु हो गई है। अगर आसपास मधुमक्खियां हैं तो सावधान हो जाए। मेरठ जिले के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव में पूजा के दौरान मधुमक्खी के झुंड ने श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खी के झुंड के हमले से पूजा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खी के काटने से बच्चों सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मधुमक्खी के काटने से गंभीर एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी महिला मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत गंभीर है।
खजूरी गांव निवासी डॉ. अरुण त्यागी व उनका भतीजा प्रशांत त्यागी परिवार के साथ जाहरवीर बाबा की पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा स्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर मधुमक्खी का बहुत बड़ा छत्ता था। अचानक मधुमक्खी के झुंड ने पूजा कर रहे लोगों पर पर हमला बोल दिया। मधुमक्खी के झुंड द्वारा किए हमले से अफरा तफरी मच गई।
मधुमक्खी के हमले में ललिता त्यागी पत्नी प्रकाशचंद त्यागी व निर्मला बुरी तरह घायल हो गईं। इन दोनों को मधुमक्खी के झुंड ने बुरी तरह से डंक मारकर घायल का दिया। दोनों महिलाओं के शरीर में हजारों मधुमक्खी के डंक हैं। चेहरे पर मधुमक्खी के डंक के निशान देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। दोनों महिलाओं का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ललिता त्यागी मृत घोषित कर दिया। जबकि निर्मला की हालत गंभीर बनी है।
ललिता की मौत की खबर लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। परिवार के लोगों ने गांव के श्मशान घाट में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बाकी लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Next Story