उत्तर प्रदेश

अमर्यादित टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला

Admin Delhi 1
6 Feb 2023 6:36 PM IST
अमर्यादित टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला
x

मीरजापुर: मीरजापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय प्रांगण में रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। मानस की प्रतियां जलाने वालों पर रासुका के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की।

समिति के संयोजक ने कहा कि श्रीराम एवं पवित्र ग्रंथ मानस पर प्रश्नचिंह लगाने वाले हिन्दू विरोधी नहीं देशद्रोही हैं। भगवान राम व रामचरित मानस से करोड़ों हिन्दुओं की भावनाएं जुड़ी हैं। हिन्दू समाज पर हो रही विधर्मी टिप्पणी का हिन्दू जनमानस व मीरजापुर सेवा समिति विरोध करती है।

प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार उपाध्याय, जटाशंकर सिंह जहरीला, मनीष सिंह, संदीप सिंह, रामराज जायसवाल, जयप्रकाश सेठ, संजय गुप्ता, राहुल मालवीय, जगदीश मिश्र, मंगल सिंह, प्रदीप सिंह, विनय पांडेय आदि रहे।

Next Story