उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मोर्य समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

jantaserishta.com
14 Jan 2022 1:43 PM IST
स्वामी प्रसाद मोर्य समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
x

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं. वह मंच पर पहुंचे वहां उनके साथ अखिलेश यादव के साथ-साथ बीजेपी छोड़कर आए विधायक भी दिख रहे हैं. मंत्री धर्म सिंह सैनी और 6 विधायकों के साथ-साथ कई अन्य नेता भी हैं जो आज सपा में शामिल हो रहे हैं.



प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य का एक बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश और प्रदेश के लोगों को गुमराह किया. उनको शोषण का शिकार बनाया है. अब बीजेपी की सरकार का खात्मा करके यूपी को बीजेपी के शोषण से मुक्त कराना है.
वहीं धर्म सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 5 सालों में पिछड़ों, दलितों का राजनीतिक, आर्थिक, रोजगार और आरक्षण के क्षेत्र में पूरी तरह से शोषण हुआ. इसे देखते हुए हम पिछड़े, ​दलित वर्ग के लोग मकर संक्रांति के समय समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story