- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur में युवक...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur में युवक का संदिग्ध सुसाइड, पेड़ से लटका मिला शव
Tara Tandi
8 May 2025 1:41 PM IST

x
Tilhar तिलहर । मोबाइल पर बात करते हुए बुधवार रात घर से निकले युवक का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम द़ृष्टतया पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है।
गांव बरैंचा निवासी अंशु सिंह ने बताया कि उसका 20 वर्षीय भाई गोपी सिंह बुधवार रात लगभग 9 बजे घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकला था। इसके बाद गोपी सिंह देर रात तक जब वापस नहीं आया, तो उसे गांव में खोजा गया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने गोपी का शव गांव के बाहर रमेश के गन्ने के खेत के पास खड़े आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता हुआ देखा। अंशु सिंह ने बताया कि गोपी खेती और मजदूरी करता था, उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। गोपी की मौत पर उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
TagsShahjahanpur युवक संदिग्ध सुसाइडपेड़ लटका मिला शवShahjahanpur youth suspected suicidebody found hanging from a treeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





