- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में महिला की...
उत्तर प्रदेश
Badaun में महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Tara Tandi
18 May 2025 7:20 PM IST

x
Muzariya मुजरिया । थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी निवासी एक महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन फरार हो गए। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के लिए महिला से मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि शनिवार शाम महिला का उसके पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने नमूना लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव खेड़ा फतेहपुर निवासी सत्यपाल सिंह की बेटी ललतेश कुमारी (23) की शादी मुजरिया क्षेत्र के गांव सराय मुड़िया खागी निवासी विजय पाल पुत्र सूरजपाल के साथ की थी। ललतेश कुमारी ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी एक साल की है। वर्तमान में वह गर्भवती थी। रविवार को विजय पाल के पड़ोसियों ने सत्यपाल सिंह को फोन करके सूचना दी कि ललतेश कुमारी की तबीयत खराब है। उसकी दवा चल रही है। सत्यपाल मौके पर पहुंचे तो ललतेश कुमारी का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलने पर मुजरिया के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पहुंचे।
आलाधिकारियों को सूचना दी। सीओ ने मौका मुआयना किया। पड़ोसियों ने बताया कि लगभग रोज शाम को ललतेश और उसके पति और जेठ-जेठानी के बीच झगड़ा होता रहता था। सत्यपाल ने बताया कि एक साल से विजय पाल अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। कहते थे कि अगर मांग पूरी नहीं की तो गोली मार देंगे। उन्होंने ललतेश कुमारी के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जिसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsBadaun महिला संदिग्ध मौतससुराल पक्षहत्या आरोपBadaun woman's suspicious deathin-laws' sidemurder allegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





