- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad में...
Ghaziabad में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, खुदकुशी की आशंका

गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पावी गांव में प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। मृतक का नाम जावेद बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 32 है और आज सुबह करीब 5 बजे खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि ग्राम पावी सादकपुर में एक व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर आकर देखा और जानकारी ले गई तो पता चला कि जावेद उम्र 32 वर्ष पुत्र नवाब निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद का रहने वाला है। काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। आज सुबह लगभग 4:45 बजे देसी तमंचा 315 बोर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन मौके पर मौजूद है। तमंचा को कब्जे में लिया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट को सूचना दे दी गई है।





