उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति सहित तीन पर मामला दर्ज

Admin Delhi 1
11 April 2022 7:26 AM GMT
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति सहित तीन पर मामला दर्ज
x

सिटी क्राइम न्यूज़: थाना नगला सिंघी क्षेत्र अन्तर्गत एक विवािहता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मायका पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुये ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बांस झरना निवासी सरिता (20) पत्नी लाल सिंह की संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगने से मौत हो गयी। सरिता की मौत से ससुरालीजनों में कोहराम मच गया। इधर, सूचना पाकर मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। जनपद आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र के नगला नथू निवासी मृतका के पिता कप्तान सिंह ने सरिता की हत्या का आरोप उसके ससुरालीजनों पर लगाते हुये सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। मृतका के मायका पक्ष ने थाने में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या की तहरीर दी है। मायका पक्ष के अनुसार सरिता की एक साल पूर्व शादी हुई थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी नगला सिंधी ने बताया कि मायका पक्ष की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Next Story