उत्तर प्रदेश

कानपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद मासूम की संदिग्ध मौत, सौतेले रिश्ते से उठेगा लोगों का भरोसा

Bhumika Sahu
7 July 2022 7:13 AM GMT
कानपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद मासूम की संदिग्ध मौत, सौतेले रिश्ते से उठेगा लोगों का भरोसा
x
दोहरे हत्याकांड के बाद मासूम की संदिग्ध मौत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में दो दिन पहले डबल मार्डर के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। शहर में रिश्तों को तार-तार कर दिया क्योंकि जिस बेटी को गोद लिया उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में यादव मार्केट इलाके में रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी और उसकी पत्नी के दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने गोद ली हुई बेटी की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया। तो वहीं दूसरी ओर शहर में चंद घंटों के बाद ही हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम का शव फंदे से लटकना मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पहली पत्नी से था 12 साल का बेटा
इसकी सूचना पुलिस को मिली कि 12 साल के मासूम का शव फंदे से लटका रहा है, तब डायल समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस मामले की जांच में यह बात सामने आई कि धीरज गुप्ता नामक शख्स की दूसरी शादी हुई थी और पहली शादी से 12 वर्ष का बेटा देव था। पुलिस को इसी देव का शव फंदे से लटका मिला है। ऐसा आरोप है कि सौतेली मां देव को पसंद नहीं करती थी। आए दिन उसे मारती-पीटती थी। मृतक देव का पिता इस बात का विरोध भी करता था मगर बुधवार को काम पर जाने के बाद देव का पिता धीरज घर पर वापस आया तो उसने देखा कि बेटे का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। आरोप है कि मृतक मां की वजह से ही बच्चे की मौत हुई है।
बेटे के शव के पास मिले खून के निशान
मृतक देव के पिता धीरज ने पुलिस को बताया कि बेटे का शव फंदे से लटका हुआ था और शव के पास खून के भी निशान थे। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद हनुमंत विहार थाना फोर्स समेत एडीसीपी मनीष सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे कहते है कि तहरीर प्राप्त होने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। शहर में सौतेले रिश्तों को लेकर यह दूसरी घटना है। पहली में सौतेली बेटी ने माता-पिता की हत्या कर दी। तो दूसरी में सौतेली मां ने ही बच्चे को मौत के घाट उतारा होगा। इसकी पुष्टि तो अभी नहीं हुई है। जांच के बाद ही सच का खुलासा होगा।


Next Story